फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Incident support of current in the wire, as opposed jam

सपोर्ट वायर में करंट से हादसा, विरोध में जाम

Tue, 05 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Incident support of current in the wire, as opposed jam
सरीला कस्बे में जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सरीला कस्बे के जरिया बस स्टैंड में खंभे के सपोर्टिंग तार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। इस तार में तीन दिन से करंट उतर रहा था। एक महिला भी इसकी चपेट में आकर झुलस चुकी है। घटना से गुस्साए लोगों ने बस स्टैंड में मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे तक जाम लगाया।  एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद ही जाम खुल सका।

विज्ञापन


बस स्टैंड पर लगे विद्युत आपूर्ति के खंभे के सपोर्टिंग वायर में दो दिन से करंट आ रहा था। रविवार को दुकान रखे महिला रामदेवी (55) भी करंट लगने से झुलस गई थी। लोगों ने बताया कि इसकी सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी थी, लेकिन कोई इसे ठीक कराने मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन


सोमवार को कस्बा निवासी प्रेमचंद्र भारती की भैंस खंभे के बगल से निकल रही थी। तभी सपोर्टिंग तार की चपेट में आकर करंट से मर गई। घटना से गुस्साए भैंस मालिक व आसपास के दुकानदारों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक चले इस जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।  तब एसडीएम रामसुरेश वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया तब कहींजाम खुला। उधर एसडीओ शाश्वत सिंह का कहना है कि जांच के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed