फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Captured in cemetery

कब्रिस्तान में कब्जा

Tue, 31 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Captured in cemetery
मौदहा के हुसैनगंज मोहल्ले की कब्रिस्तान में उपलों का लगा ढेर। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ले में साजन तालाब के निकट पुरानी कब्रिस्तान में गोबर के कंडों  और गंदगी का अंबार है। नगर पालिका परिषद कार्यवाही करने से कतरा रही है।हुसैनगंज मोहल्ले के साजन तालाब स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने बड़े कब्रिस्तान में गोबर के उपले पाथे जा रहे हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
विज्ञापन


बाउंड्रीवाल निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए हैं। लेकिन, सिर्फ नाम मात्र के लिए दो तरफ ही बाउंड्रीवाल  बनाई गई है। जिसमें कुछ टूट चुकी है। दो तरफ का पूरा हिस्सा खुला होने से यहां गंदगी का अंबार है। दर्जनों लोग कंडे पाथ रहे हैं। तहसील दिवस में पूर्व सभासद मोहम्मद युसूफ उर्फ मुन्ना बार्डर सहित
विज्ञापन


दर्जनों लोग इस मामले की शिकायत कर चुके हैं। जिसमें कब्रिस्तान से गोबर व कचरा हटवाकर सफाई कराकर गंदगी फैलाने वालाें को दंडित करने की मांग हो चुकी है। लेकिन इसका निस्तारण आज तक नहीं हो सका है। लोगों में खासा रोष है, पालिका के ईओ वीपी यादव ने बताया कि सफाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed