फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   aadhar card

आधार कार्ड को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 18 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
aadhar card
नगर पालिका स्थित रैन बसेरा में बन रहे आधार कार्डो को लेकर नागरिको की
विज्ञापन
खासी भीड़ उमड़ रही है। आधार बनवाने के लिए दिए जा रहे आवेदन फार्म के नाम पर की जा रही वसूली का नागरिको ने मंगलवार को विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर फार्मो का वितरण कराया। तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।

आधार कार्ड बनवाने को लेकर अभी भी अधिकांश वंचित है। जनपद में मात्र 20-25 फीसदी लोगों के ही आधार कार्ड बन सकें है। जबकि आधार बनाने के लिए दस कंपनियों को लगाया गया है। मौजूदा समय में मात्र चार कंपनी ही आधार बनाने का काम कर रही है। गौरतलब हो कि राशनकार्ड हो या बैंक खाता हर जगह पर आधार को जरूरी कर दिया है।

यहीं वजह है कि जिस स्थान पर आधार कार्ड बनाए जा रहे है। वहां पर नागरिको की खासी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि प्रशासन ने जिला पंचायत परिसर व नगर पालिका के रैन बसेरा में वार्डो के आधार पर बंटवारा कर लोगों के आधार बनवाने का निर्देश दिया गया। मगर कम स्थानों पर आधार बनाए जाने से दूसरे स्थानों के भी लोग यहां पहुंच रहे है।

जिससे अफरा तफरी का माहौल रहता है। मंगलवार की सुबह रैन बसेरा में लगे शिविर में सैकड़ो की तादाद में नागरिको की भीड़ जमा थी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक की कार निकली। जिसे नागरिको ने रोक लिया था।

एसपी ने गाड़ी रोक कर बात सुनी और उन्होंने कोतवाल पीके यादव को मौके पर बुलाया। जहां कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शंात कराया और नि:शुल्क आवेदन फार्म वितरित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed