फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   चोरी की घटना के दो दिन बीते पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

चोरी की घटना के दो दिन बीते पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Sun, 10 Mar 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के दो दिन बीते पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
राठ। घर की दीवार फांदकर कमरे के अंदर रखे लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सरीला तहसील के गुटकवारा गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि वह कस्बे के पठानपुरा शांति नगर में प्रेमरानी के मकान में किराए से रहता है। बताया कि 12 मार्च को ससुराल महोबा के तिदौली गांव में उसके साले शैलेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी मायके गई थी। शुक्रवार की दोपहर वह मकान का ताला लगाकर खरीदारी करने चला गया था। बताया कि देर होने पर वह कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला में अपने रिश्तेदार के यहां रुक गया। शनिवार की सुबह घर पहुंचने पर कमरे का ताला खोला तो दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद थी। जब वह पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर गया और दरवाजा खोला। बताया कि चोर बक्से में रखे उसकी पत्नी का तीन तोला का सोने का हार, चार सोने की अंगूठी, चांदी की हाफपेटी, पायलें, बिछिया, मोबाइल, एलईडी, चार्जर और गोलक में रखे दो हजार रुपये ले गए हैं। बताया कि शनिवार को उसने चोरी की घटना की तहरीर कोतवाली में दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर परिजनों में रोष व्याप्त है। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
चोरी की घटना के दो दिन बीते पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
-शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस की थी लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed