{"_id":"5c65a950bdec2256ab4e6bd5","slug":"101550166352-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। जमीन के अंदर दफन खजाने की तलाश में मकान के अंदर खुदाई करते समय नर कंकाल मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी लोग घर में ताला डालकर फरार हो गए। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी है। बिवांर के मवईजार गांव में एक व्यक्ति को आशंका थी कि उसके मकान में खजाना दफन है।
खजाना हासिल करने के लिए उसने तंत्रमंत्र वालों से संपर्क किया। उन्होंने भी घर के अंदर दौलत दफन होने की बात पर मुहर लगा दी। तांत्रिकों की निशानदेही पर मकान के अंदर एक स्थान पर खुदाई का कार्य शुरू कराया गया। खुदाई के दौरान दौलत तो नहीं मिली जमीन के अंदर दफन एक नर कंकाल जरूर मिल गया। इसको देखते ही सभी के होश उड़ गए। आननफानन में खुदाई रोक कर कंकाल को ढक दिया और सभी लोग मौके से भाग निकले। ब्यूरो