फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

एएनएम समेत 15 संक्रमित और मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या 610 पहुंची, 452 ठीक हुए

Fri, 28 Aug 2020 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
corona
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 15 लोग और संक्रमित मिले। जिसमें शहर में तीन, मौदहा में दो, राठ में दो, सुमेरपुर में तीन, छानी में चार व कुरारा में एक संक्रमित हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 610 है, जिसमें 452 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के गौरादेवी, ग्वालटोली व रमेड़ी तरौस में एक-एक युवक पॉजिटिव मिले। मौदहा के पठानपुरा व मराठीपुरा में एक महिला व एक युवक संक्रमित मिला है।
सुमेरपुर कस्बा के चांदथोक, ऊंछाथोक व बांक गांव में एक-एक संक्रमित मिले। छानी के मुख्य बाजार में चार युवक व कुरारा में एक युवती संक्रमित मिली है। राठ के नौरंगा सीएचसी में तैनात एक एएनएम व उनके पति कोरोना पॉजिटिव हैं। सिकंदरपुरा निवासी 50 वर्षीय एएनएम पैर दर्द का इलाज कराने शुक्रवार सुबह पति के साथ सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

जहां इलाज से पहले दोनों की कोरोना जांच की गई। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया सभी संक्रमितों को सुमेरपुर एल-वन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग कर बांटे मास्क
राठ। लायंस क्लब राठ विराट ने रोडवेज बस स्टैंड पर जागरुकता शिविर लगाया। जिसमें क्लब के डा. महेंद्र नाथ पस्तोर ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा जागरुकता जरूरी है। यात्रियों को मास्क भी बांटे। इस मौके पर सचिव मुकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रहमत बेग, शिवनारायण खरे, आदर्श कोहली, धीरज अग्रवाल, भरत चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक गिरीशशरण बुधौलिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed