फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Car carrying wedding guests overturns after going out of control; one dead, 10 injured.

Hamirpur News: बरातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 10 घायल

Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Car carrying wedding guests overturns after going out of control; one dead, 10 injured.
भरुआ सुमेरपुर। फतेहपुर जनपद के दतौली गांव से सिसोलर थानाक्षेत्र के भैंसमरी गांव जा रही बरात की बोलेरो टेढ़ा के पास बरगदिया मोड़ के पास पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां एक बराती को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

टेढ़ा ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव ने बताया कि फतेहपुर जनपद के दतौली गांव से सिसोलर थानाक्षेत्र के भैंसमरी गांव बरात जा रही थी। बरात की गाड़ी के पीछे उनकी भी गाड़ी आ रही थी। बांदा मार्ग पर टेढ़ा के पास बरगदिया मोड़ पर बरातियों से भरी बोलेरे रात करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां पप्पू कुमार (50) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कार चालक दतौली निवासी राजू (38), सावन कुमार ललौली, अरविंद, पारुल (13), प्रिंस (4), बबलू (10), हरिओम (26), सार्थक (5), शुभम (40), अरविंद निवासी दतौली को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई घटना से वर पक्ष एवं कन्या पक्ष में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed