{"_id":"62e17909a92cac651d2ac446","slug":"accident-hamirpur-news-knp7098253168","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पूल पार करते समय बोलेरो पलटी, चालक नहीं समझ पाया गहराई, बच्चा हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पूल पार करते समय बोलेरो पलटी, चालक नहीं समझ पाया गहराई, बच्चा हुआ लापता
Thu, 28 Jul 2022 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:28 AM IST
सार
सरीला थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी बोलेरो पुल पार करते समय नाले में चली गई। इस हादसे में एक तीन वर्षीय बालक नाले में बह गया, जबकि शेष लोग सुरक्षित बच गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में सरीला थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव किनारे एक मीटर ऊंचाई पर बह रहे पंडवाहा नाला के रपटे को पार करते समय बोलेरो पलट गई। इसमें सवार तीन वर्षीय बच्चा पानी में बह गया है। देर रात तक बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को बडेरा गांव निवासी चेतराम (55) अपनी पत्नी सिया रानी (52), बेटी मंजू (14), भतीजे महेश्वरी (35), जयहिंद (21) और महबूब (28) निवासी बंधौली के साथ किराये पर बोलेरो लेकर पत्नी का नौगांव मध्य प्रदेश इलाज कराने गया था।
विज्ञापन
बोलेरो रमजान निवासी बंधौली चला रहा था। वापस आते समय चेतराम ने अपनी बड़ी बेटी की ससुराल पवई गांव से नाती आर्यंस (3) और नातिन किरन (2) को अपने साथ ले लिया। रात आठ बजे खेड़ा शिलाजीत गांव किनारे बड़ेरा बंधौली मार्ग पर पंडवाहा नाले पर बना रपटा पानी में डूबा था।
विज्ञापन
Trending Videos
जैसे ही बोलेरो आधे रपटे पर पहुंची कि चालक के दिशा भटक जाने से बोलेरो नाले में गिर गई। किसी तरह सभी लोग बाहर आ गए, लेकिन आर्यंस पानी में बह गया। देर रात तक पुलिस और ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे रहे। किरन की हालत खराब होने पर उसे सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया है।