{"_id":"43-197356","slug":"Hamirpur-197356-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन अफसरों को देनी पड़ी एफआईआर की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन अफसरों को देनी पड़ी एफआईआर की धमकी
Hamirpur
Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। बारिश और खस्ताहाल संपर्क मार्गों के बावजूद 403 पोलिंग पार्टियां सदर विधानसभा उपचुनाव कराने के लिए शुक्रवार शाम तक ड्यूटी स्थलों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों को कस्बा स्थित गल्ला मंडी से रवाना करने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। शुरूआत में रवाना होने में हीलाहवाली कर रहे पीठासीन अधिकारी एफआईआर दर्ज कराभनए जाने की घोषणा करते ही बस्ते लेकर ड्यूटी पर रवाना हो गए।
सदर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर 403 पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को गल्लामंडी से रवाना की गई।
शुरूआत में ड्यूटी पर जाने में हीलाहवाली कर रहे कुछ पीठासीन अधिकारियों को जब एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी तो वे लाइन पर आए गए। सभी मौके पर पहुंचकर अपने बस्ते लेकर ड्यूटी के लिए रवाना हुए। जबकि महिला मतदान कर्मी ड्यूटी कटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाती नजर आई। लेकिन अधिकारियों ने हमदर्दी न दिखाते हुए उन्हें चुनाव ड्यूटी में जाने के निर्देश दिए। इससे महिला कर्मचारी मन मसोसकर ड्यूटी करने के लिए रवाना हुई। सदर विधानसभा की विधायिका साध्वी निरंजन ज्योति के संासद बन जाने से खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना करने का सिलसिला सुबह 8 बजे से दोपहर बाद तक चलता रहा। पोलिंग पार्टी रवाना करने के लिए 16 काउंटर बनाए गए। प्रत्येक काउंटर से 25 टीमों को मतदान कराने के लिए ईवीएम देकर रवाना किया गया। सदर विधानसभा में कुल 403 बूथों पर मतदान कराया जाना है। 25 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। विधानसभा क्षेत्र को चार जोनों में बांटने के साथ 44 सेक्टर बनाए गए है। सभी सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए है। जबकि आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए है। सुबह करीब 10 बजे तक 352 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी थी। जबकि कुछ पीठासीन अधिकारी निर्धारित काउंटर तक नही पहुंचे तो इससे नाराज उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके पांडेय ने उन्हें निलंबित करते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दे डाले। कार्रवाई के भय से सभी पीठासीन अधिकारी अपने काउंटरों पर पहुंचकर ईवीएम लेकर रवाना हो गए। दोपहर 2 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। चुनाव कराने के लिए 403 पोलिंग पार्टियों में 2418 कर्मी लगाए गए है। जबकि 150 लोगों को रिजर्व में रखा गया है।