{"_id":"43-197197","slug":"Hamirpur-197197-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ने ली राहगीर समेत दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ने ली राहगीर समेत दो की जान
Hamirpur
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ(हमीरपुर)। राठ- महोबा मार्ग पर हुई दुर्घटना से राहगीर समेत बाइक सवार की मौत हो गई थी। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे।
कोतवाली के पहाड़ी गांव निवासी ब्रिकेश पुत्र किशोरी लाल अपने साथी जीतेंद्र पुत्र तारा लोधी के साथ बुधवार शाम करीब सात बजे किसी काम से नौहाई गांव गया था। जीतेंद्र ने बताया कि ब्रिकेश ने वहां जमकर शराब पी। इसके बाद वह राठ- महोबा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अपनी डिस्कवर बाइक में पेट्रोल भरवाकर गांव की ओर चल दिया। इसी दौरान पहाड़ी गांव निवासी मजदूर दयाराम पुत्र श्रीपत लोधी अपने साथी क्षमाधर के साथ सिद्ध बाबा के मंदिर से निकल कर पैदल गांव जा रहा था। तेजी से आ रहे बाइक सवार ब्रिकेश ने दयाराम को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ससे दयाराम व उसका साथी क्षमाधार काफी दूर जाकर गिर गए। बाइक सवार भी अंसतुलित होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर ही दयाराम और ब्रिकेश की मौत हो गई। क्षमाधर को मामूली जबकि जीतेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने बताया शराब के नशे में धुत होकर बाइक चलाने से हादसा हुआ। ब्रिकेश अपने पीछे पुत्र व पुत्री छोड़ गया है। बेटे की मौत पर पिता का रोरोकर बुरा हाल था।