{"_id":"5973ac1f4f1c1b94518b456d","slug":"61500752927-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और वनकर्मी को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और वनकर्मी को कुचलने की कोशिश
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
कैंपियरगंज में शनिवार को तस्करी की लकड़ी लेकर आ रहे ट्रक चालक ने रोकने की कोशिश करने पर फरेंदा के वन रेंजर और कैंपियरगंज पुलिस पर कुचलने की कोशिश की। पुलिस वालों ने पीछे हटकर जान बचाई। बाद में वनकर्मियों और पुलिसवालों ने घेराबंदी कर चालक व लकड़ी तस्कर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी खिलाफ हत्या की कोशिश और वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 38 बोटा आम और 23 बोटा सागौन लदा ट्रक पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज के फरेंदा के परसा बेनी गांव से अवैध लकड़ी लाद कर ट्रक गोरखपुर आ रही थी। इसकी सूचना पर वनकर्मियों के साथ पहुंचे फरेंदा के प्रभागीय वनाधिकारी ने ट्रक को रोक लिया। लकड़ी लदा ट्रक लेकर वह फरेंदा जा रहे थे कि रास्ते में चालक उनको झांसा देकर लकड़ी लदी गाड़ी सहित फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना फरेंदा के वन रेंजर साजिद अली को दी। साजिद अली सहयोगी वनकर्मियों के साथ कैंपियरगंज पहुंचे। कैंपियरगंज पुलिस से मदद लेकर ट्रक को रोकने के लिए उन्होंने सड़क पर घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद ट्रक तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया। वन व पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने ट्रक उनकी तरफ मोड़ दिया। किसी तरह से सड़क के नीचे कूद कर उन्होंने जान बचाई। हालांकि इस बीच सड़क पर खड़ी की गई बाधा में फंस जाने से चालक को ट्रक रोकना पड़ा। ट्रक रुकते ही उसमें सवार लोग भागने लगे। बाद में पुलिस वालों ने पीछा कर उनको पकड़ा। कुशीनगर जिला निवासी चालक मुक्तिनाथ, सह चालक मंटू, फरेंदा के लकड़ी कारोबारी अशोक व उसके सहयोगी फिदा हुसैन को गिरफ्तार किया।