फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth slips off bridge into river; body found after 16 hours.

Gonda News: पुल से फिसलकर नदी में गिरा युवक, 16 घंटे बाद मिला शव

Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 19 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth slips off bridge into river; body found after 16 hours.
गोंडा के अनंतपुर गांव ​स्थित बिसुही नदी में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ। - संवाद
खरगूपुर। बिसुही नदी के पुल पर बैठे एक युवक का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रातभर तलाश अभियान चलाया। करीब 16 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर युवक का शव पुल से लगभग 50 मीटर दूर बरामद हुआ।
विज्ञापन


अनंतपुर गांव निवासी शुभम पांडेय (23) बृहस्पतिवार रात घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित बिसुही नदी के पुल पर बैठा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ को बुलाया गया।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के गोताखोरों और पुलिस टीम ने रात से ही नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को करीब 16 घंटे बाद पुल से लगभग 50 मीटर दूर उसका शव बरामद कर लिया गया। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में लगी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी
शुभम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मां ममता देवी और पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। चार वर्ष पहले उसकी शादी इकौना थाना क्षेत्र के गुड़वरिया महमूदाबाद निवासी लक्ष्मी से हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed