{"_id":"67703abff25626f2b000c6bf","slug":"youth-got-the-gift-of-mini-stadium-gonda-news-c-100-1-slko1029-129835-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवाओं को मिली मिनी स्टेडियम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवाओं को मिली मिनी स्टेडियम की सौगात
Sat, 28 Dec 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र को एक मिनी स्टेडियम की सौगात मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष उमादेवी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में नौ करोड़ से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
बैठक में मौजूद विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भरोसा दिलाया कि विकास से जुड़े कार्यों में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि निकाय को आदर्श बनाएं, जिससे अन्य पंचायतों के लिए यह मिसाल बन सके। नगर पंचायत अध्यक्ष उमादेवी ने कहा कि विकास की योजनाएं प्राथमिकता से लागू की जा रही हैं। बैठक में हुई चर्चा के बाद सभी वार्डों में वाटर एटीएम लगाए जाने पर भी सहमति बनी।
सभासद शकील व सभासद सुशील सिंह ने कहा कि अभी तक रामलीला मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य तक शुरू नहीं हो सका है। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के लिए लगने वाले विभिन्न कर (टैक्स) के बारे में मौजूद सभासद सुरेश मोदनवाल ने कहा कि हाथ ठेला पर कर लगाना गलत है, इसे हटाया जाए।
विज्ञापन
आय बढ़ाने के लिए तय हुई शुल्क राशि
बताया गया कि जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र शुल्क 100 रुपया, पेट्रोल पंप संचालन का वार्षिक शुल्क 15 हजार, गैस एजेंसी का शुल्क 15 हजार, आरा मशीन पर 15 हजार, आरओ प्लांट पर पांच हजार, मोटर साइकिल व ट्रैक्टर एजेंसी का शुल्क किए जाने पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही सड़क किनारे गिट्टी मौरंग का भंडारण करने व खुले में शौच करने पर 500 का जुर्माना लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
30 बीघा में विकसित होगा स्टेडियम
वैश्विक नगरोदय योजना से खेलकूद के लिए मिनी स्टेडियम बनवाने का प्रस्ताव भी पारित कर भेजा गया है। यह मिनी स्टेडियम करीब 25 से 30 बीघा क्षेत्र में विकसित होगा। इसी के साथ कम्यूनिटी हाल, पार्क, उपवन योजना, विभिन्न वार्डों में साइनेज बोर्ड लगाए जाने सहित 14 अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद सहमति बनी।