{"_id":"662d4f4d79a7fc05f503ab25","slug":"young-man-hanged-himself-gonda-news-c-100-1-gon1002-116379-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक ने लगाई फांसी
Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लौव्वाबीरपुर कोहारन भट्ठा निवासी रामबाबू आटा चक्की चलाते हैं। शनिवार सुबह छह बजे परिवार के लोग सोकर उठे तो रामबाबू का पुत्र विनय (18) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। विनय के खुदकुशी करने से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विनय मानसिक रूप से अस्वस्थ था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन