फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students will be introduced to tales of valor

Gonda News: शौर्य गाथाओं से रूबरू होंगे विद्यार्थी

Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Students will be introduced to tales of valor
गोंडा। विद्यार्थियों को देश के वीरता पुरस्कार विजेताओं और महान योद्धाओं के शौर्य, संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों में वीर गाथा कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें वीरों की शौर्य गाथाओं के साथ सैन्य परंपराओं, युद्ध रणनीतियों और राष्ट्रसेवा से जुड़ी सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


वीर गाथा 6.0 प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएंगी। विद्यार्थियों को वीरता पुरस्कार विजेताओं और देश के महान योद्धाओं के जीवन, संघर्ष और योगदान पर कविता, निबंध, चित्रकला, मल्टीमीडिया प्रस्तुति और शॉर्ट वीडियो तैयार करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थी कविता, 150 शब्दों के पैराग्राफ और चित्रकला के माध्यम से भाग ले सकेंगे। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए 300 शब्दों का पैराग्राफ, कविता, चित्रकला, मल्टीमीडिया प्रस्तुति और शॉर्ट वीडियो की गतिविधियां होंगी। वहीं, कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 750 शब्दों का निबंध समेत अन्य गतिविधियां रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवंश मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्य रीना तिवारी ने बताया कि स्कूल स्तर पर प्रत्येक श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल से चार सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के लिए भेजी जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सुपर-100 विद्यार्थियों को पुरस्कार और संयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed