{"_id":"6aaeda0e4b5b9a49eb04be64","slug":"the-ghats-echoed-with-chants-of-ganpati-bappa-morya-gonda-news-c-100-1-slko1028-166381-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंजे घाट
Sun, 20 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर में निकाली गई प्रतिमा विसर्जन यात्रा।
गोंडा। गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार रात व शनिवार को कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति और भजनों के बीच पूरी श्रद्धा के साथ श्रद्धालु शामिल रहे। पोखरों, सरोवरों और नदी के घाटों पर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयकारे गूंज रहे हैं।
चौक बाजार के कटहरिया मोहल्ले और टेढ़ी बाजार में शनिवार को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा भरत मिलाप चौराहा पहुंचकर गोलागंज, टेढ़ी बाजार, सुभाषनगर होते हुए महाराजगंज चौराहे से करनैलगंज रवाना हुई। शोभायात्रा में अमरनाथ रस्तोगी, निशा रस्तोगी, आराध्या, नव्या, पीहू सहित अन्य भक्ति गीतों पर नृत्य करते रहे। देर शाम सरयू नदी के तट पर गणपति की आरती उतारी गई। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
नगर के टेढ़ी बाजार में शुक्रवार की शाम को गणेश पूजा उत्सव के दौरान नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार सनाया रस्तोगी को मिला। दूसरे स्थान पर श्रेया, तीसरे स्थान पर आर्या सिंह व सिमरन मोदनवाल रहीं। डॉ. डीके राव, डॉ. अभय श्रीवास्तव, संदीप मेहरोत्रा, शिवकुमार सोनी ने विजेताओं के साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया। इस दौरान प्रिंस वर्मा, अंश, विशाल, किशन सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कौड़िया क्षेत्र के दुबहा बाजार और कटका में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को कटरा बाजार स्थित बांकी झील में श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर आना’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कौड़िया थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, चौकी प्रभारी गोलू तिवारी और कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे।
बेलसर संवाद के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में 12वें श्री गणेश पूजा महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोंडा-उमरी-तरबगंज-परसपुर मार्ग से गुजरी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती उतारकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। नगर भ्रमण के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए अयोध्या रवाना की गई। इस अवसर पर राम कुमार कसौधन, निखिल सिंह, पवन कौशल, राजेश, विजय, कैलाश, रिंकू आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज कस्बे के हनुमान मंदिर, गिरधारी पुरवा, सोनारन टोला, छोटा दरवाजा और मझगंवा से प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।