फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Complainants returned after receiving assurances from officials regarding the resolution of their issues

Gonda News: अफसरों से समस्या के निस्तारण का आश्वासन पाकर लौटे फरियादी

Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Complainants returned after receiving assurances from officials regarding the resolution of their issues
गोंडा के सदर तहसील में जनसमस्याओं की सुनवाई करते एसडीएम जितेंद्र गौतम, सीओ योगेंद्र सिंह व अन्य
तरबगंज/रुपईडीह/मनकापुर/करनैलगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों की भीड़ जुटी। कई ऐसे फरियादी आए जो एक ही शिकायत के निस्तारण के लिए महीनों से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस बार भी फरियादियों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


सदर तहसील के उज्जैनी कला विचौवापुरवा निवासी हरिशंकर वर्मा एसडीएम जितेंद्र गौतम के सामने पहुंचे और बोले, ‘साहब... वरासत के लिए आठ महीने से चक्कर लगा रहा हूं।’ उन्होंने बताया कि उनकी मां समुद्रा देवी की सात जनवरी को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वरासत और अंश संशोधन के लिए आवेदन किया। आरोप है कि इसके लिए लेखपाल को 500 रुपये भी दिए लेकिन अब तक वरासत दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


तरबगंज के बेलसर बड़नापुर निवासी राजपती ने शिकायत की कि गांव की बंजर जमीन तीन लोगों ने बेच दी। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच में लेखपाल ने जमीन की बिक्री की बात स्वीकार करते हुए रिपोर्ट भी दी, लेकिन इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आदमपुर के राजकमल ने चकबंदी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़ी बाजार के हलधर गड़हा में गणेश पूजा स्थल के पास सरकारी जमीन पर घूर डालकर कब्जा करने की शिकायत भी पहुंची। लौहसीसा नंदलालपुरवा निवासी अजीज अहमद ने सीमांकन के बाद विपक्षियों पर पत्थर उखाड़कर फेंकने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। करौंदा, वजीरगंज की शांति देवी ने जलमग्न भूमि पर कब्जे और पिछली शिकायत में राजस्वकर्मियों पर फर्जी निस्तारण रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया।

मनकापुर में एडीएम प्रमोद झा की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में नीर निर्मल जल परियोजना की लीकेज पाइपलाइन, सामूहिक विवाह योजना और पुलिस कार्रवाई न होने से संबंधित शिकायतें भी पहुंचीं।


114 शिकायतें, 15 का मौके पर निस्तारण
तरबगंज में डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक की मौजूदगी में 114 शिकायतें आईं। इनमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने अवैध कब्जे, तालाब, चकरोड, नाली और अतिक्रमण से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से स्थलीय जांच कराने को कहा।

उन्होंने दोनों पक्षों की मौजूदगी में जांच कराने और निस्तारण की फोटो व वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने खानपुर गांव में तालाब का निरीक्षण किया। सदर तहसील में 118, करनैलगंज में 66 और मनकापुर में 101 शिकायतें आईं। कुल 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।



लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र
समाधान दिवस के बाद सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड और पारिवारिक लाभ योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। क्षय रोगियों को पोषण पोटली और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक भी दिए गए।

गोंडा के सदर तहसील में जनसमस्याओं की सुनवाई करते एसडीएम जितेंद्र गौतम, सीओ योगेंद्र सिंह व अन्य

गोंडा के सदर तहसील में जनसमस्याओं की सुनवाई करते एसडीएम जितेंद्र गौतम, सीओ योगेंद्र सिंह व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed