फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tips on healthy eating given to female students

Gonda News: छात्राओं को स्वस्थ खानपान के दिए टिप्स

Sun, 20 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tips on healthy eating given to female students
नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में छात्राओं को संबो​धित करते डाॅ. रमा मौर्या। नारी ज्ञानस्थली महाव
गोंडा। संतुलित आहार का मतलब महंगे खाद्य पदार्थ खाना नहीं है। घर की रसोई और आसपास आसानी से उपलब्ध अनाज, दाल, हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध, दही, चना और तिल जैसे खाद्य पदार्थों को उचित मात्रा में भोजन में शामिल कर शरीर को जरूरी पोषक तत्व दिए जा सकते हैं। यह बात मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रमा मौर्या ने शनिवार को सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में कही।
विज्ञापन


गृह विज्ञान विभाग की ओर से पोषण पखवाड़े के तहत ‘पोषण एवं संतुलित आहार’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ. रमा मौर्या ने छात्राओं को आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और अन्य खनिज तत्वों की शरीर में भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयरन की कमी से एनीमिया, कमजोरी और थकान हो सकती है, जबकि कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, कॉलेज एडमिन डॉ. आनंदिता रजत, विभागाध्यक्ष रंजना बंधु, सुनीता मिश्रा, सुषमा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed