फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies after being hit by speeding bike

Gonda News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Mon, 24 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by speeding bike
करनैलगंज। बाजार से बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर रेवारी रोड पर बैरागीपुरवा के पास हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

मलौना शेखनपुरवा निवासी नजीर अहमद की पत्नी साइदा बेगम (65) सोमवार को अपने बेटे अफसार के साथ बाइक से बाजार गई थीं। दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रेवारी रोड पर बैरागीपुरवा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने अफसार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइदा बेगम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed