फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Winter breaks five-year record, temperature 3 degrees

सर्दी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, पारा @3 डिग्री

Sat, 28 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Winter breaks five-year record, temperature 3 degrees
गोंडा में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते मवेशी। - फोटो : GONDA
गोंडा। पांच सालों में पहली बार शनिवार का दिन सबसे अधिक ठंड रहा। गलनभरी ठंड से मौसम का कहर जारी है। लोग ठंड से कांपते नजर आए, प्रशासन की ओर से अलाव आदि की व्यवस्था में भी तेजी आई है। शनिवार को ठंड के तेवर और तीखे हो गए। तापमान न्यूनतम 3 तो अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। बर्फीली हवाओं के बीच शीतलहर जारी रही, पूरे दिन छाई घने कोहरे की चादर छाई रही। माना जा रहा है कि अभी ठंड का ऐसा मौसम 14 जनवरी तक रहेगा। मौसम विज्ञान के जानकारों की मानें तो ठंड में अभी गिरावट नहीं आएगी और किसी दिन यदि दिन में धूप निकली तो दूसरे दिन कोहरे के साथ ठंड का सितम बढ़ेगा।
विज्ञापन

बीते पांच सालों का आकलन किया गया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, अब तक ऐसा तापमान पांच सालों में नही रहा। 20 दिसंबर के बाद से लगातार ठंड के तेवर तीखे हो रहे हैं। चार दिनों से लगातार ठंड का कहर बरप रहा है। इससे लोगों के हाथ पांव तक कांपते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा और 17 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था जो शनिवार को घटकर न्यूनतम 3 व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भीषण ठंड होने की चेतावनी दी थी। यह अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा के चलने से मौसम में गलन बरकरार रहेगी। शनिवार कोहरा होने के साथ ही सर्द हवा की रफ्तार तेज रही और लोगों को चुभनभरी ठंड से पूरे दिन परेशान किया।
विज्ञापन

28 दिसंबर को बीते पांच सालों में तापमान पर एक नजर
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2019 3 16
2018 5 21
2017 9 24
2016 9 22
2015 6 22
ठंड से बचाव के किए जा रहे समुचित इंतजाम
जिले में ठंड से बचाव के लिए समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं और अलाव जलाए जा रहे हैं। रैन बसेरों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। कहीं से कोई सूचना मिलने पर तत्काल व्यवस्था की जा रही है। -आरआर प्रजापति, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed