फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Treat passengers in a friendly manner and resolve their difficulties

Gonda News: यात्रियों से मित्रवत व्यवहार करें, दूर करें परेशानी

Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Treat passengers in a friendly manner and resolve their difficulties
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा का भी ध्यान रखें। यात्रियों से मित्रवत व्यवहार करें, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए जवान सतर्क रहकर ड्यूटी करें। यह निर्देश गोरखपुर जीआरपी के एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बुधवार को गोंडा जीआरपी कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि गोंडा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां अलग-अलग स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ रहती है। ऐसे में जीआरपी जवानों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यात्रियों की समस्या सुनकर समाधान कराने का प्रयास किया जाए। किसी यात्री को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

एसपी के पहुंचने पर जीआरपी जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेख व्यवस्थित और अद्यतन रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार का निरीक्षण किया। आरक्षियों से शस्त्र खुलवाकर उनकी जानकारी और संचालन की स्थिति देखी। शस्त्रों के रखरखाव और सुरक्षा पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक राज कपूर, निरीक्षक पंकज कुमार यादव समेत उपनिरीक्षक और आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed