फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   What should I see the color of the world, your sight is enough...

गोंडा: जगत का रंग क्या देखूं, तेरा दीदार काफी है...

Thu, 16 Feb 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
What should I see the color of the world, your sight is enough...
बलरामपुर के गायत्री मंदिर तुलसीपुर में मां गायत्री एवं खाटू श्याम की पूजा अर्चना करते महंत मिथि
तुलसीपुर (बलरामपुर)। श्री श्याम सेवा कुटुंब मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में श्याम निशान शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। खाटू श्याम के गीतों पर भक्त झूम उठे।
विज्ञापन

गायत्री मंदिर तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने मां गायत्री व खाटू श्याम की पूजा-अर्चना और आरती कर श्याम निशान शोभायात्रा को रवाना किया। भक्त श्याम निशान हाथों में लेकर चल रहे थे। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए सभी लोग खाटू श्याम के भजन व गीतों पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पूजा-अर्चना के बाद बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ श्याम निशान रखे गए। श्याम सेवा कुटुंब मंडल के सदस्य उमंग लाठ, अरुण देव आर्य, अभय आर्य, सुरेश लाठ व अनिल लाठ आदि ने खाटू श्याम के महात्म पर प्रकाश डाला। बताया कि श्याम जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अमृतसर के भजन गायकों द्वारा खाटू श्याम पर आधारित भजन का गायन किया जाएगा। श्याम निशान शोभायात्रा में संतोष जायसवाल, राधेश्याम जिंदल व शिव कुमार वाल्मीकि सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed