{"_id":"6aaae2467be92d01760ee5c6","slug":"wanted-accused-in-anand-pandey-murder-case-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1041-166229-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आनंद पांडेय हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आनंद पांडेय हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुजेहना। बग्गीरोड कस्बे के निजी अस्पताल में हुए आनंद पांडेय हत्याकांड के वांछित आरोपी व 25 हजार रुपये के इनामी त्रिभुवन शुक्ल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 13 अप्रैल को बेलहरी निवासी खाद-बीज विक्रेता आनंद पांडेय अपने भांजे सत्यप्रकाश का फोन आने पर अस्पताल में हुए विवाद को सुलझाने गए थे। वहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में आनंद पांडेय की मौत हो गई थी और उनका भांजा सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सीओ सदर अभिषेक दवाच्या ने बताया कि प्रकरण में पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कुछ आरोपियों को तत्काल जेल भेज दिया था। आरोपी त्रिभुवन पांच महीने से भागा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय की टीम ने उसे गांव के पास से दबोच लिया। उसे विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।