फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicles parked on the road, people struggling with jams

सड़क पर खड़े होते वाहन, जाम से जूझते राहगीर

Mon, 10 Feb 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the road, people struggling with jams
गोंडा के गुरुनानक चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर में जाम की समस्या आम होती जा रही है। नगर में यातायात की अव्यवस्था से पूरे दिन लोग जूझते रहते हैं। गुरुनानक चौक से सरकारी बस स्टॉप के दो सौ मीटर दूरी में भले ही दो पुलिस चौकी हो लेकिन इसका असर सड़कों पर नहीं दिखता है। सड़कों पर ही टैक्सी के वाहन जमे रहते हैं और फिर जाम की स्थिति से लोगों की मुश्किलें बनी रहती हैं। इसी तरह एलबीएस चौराहे का भी हाल है यहां यातायात व्यवस्था सुधारने में होमगार्ड पूरे दिन हांफते नजर आते हैं। उनके संकेतों को समझने की फुर्सत वाहन चालकों को नहीं होती और जाम से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था टैक्सी वाहन चालकों की दबंगई की भेंट चढ़ गई है और यातायात पुलिस सिर्फ चंद दुकानदारों को फटकारकर कोरम पूरा कर रही है। गुरुनानक चौक से बस स्टॉप, चौक बाजार, लखनऊ रोड व स्टेशन रोड की तरफ वाहन जाते और आते हैं। यहीं पर सबसे अधिक वाहनों का दबाव रहता है। गुरुनानक चौक से बस स्टॉप तक हर रोज एक से दो हजार वाहन जमे रहते हैं। दो पुलिस चौकी होने के बाद भी सड़कों पर जमे वाहनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। खुलेआम प्राइवेट टैक्सी वाले वाहनों की बुकिंग कर सवारियां ढोते रहते हैं। इसी से यहां पर जाम की स्थिति रहती हैं। यहां पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर ही बड़ी संख्या में वाहनों को मेला रहता है और स्कूल के गेट से अंदर घुसने में सांसत बन जाती है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों को इस समस्या का रोज सामना करना पड़ता है। पुलिस चौकी के लोग और यातायात पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती रहती है।
विज्ञापन

गुरुनानक चौक से बहराइच रोड जाने से कतराते हैं लोग
गुरुनानक चौक के पास से बस स्टॉप तक वाहनों के कारण लगने वाले जाम से लोग खासे परेशान हैं। बस स्टॉप के पास तो सरकारी वाहनों का दबाव तो रहता ही है, प्राइवेट वाहनों की भीड़ भी रहती है। इससे जाम की स्थिति यह रहती है कि लोग बहराइच रोड पर जाने तक से लोग कतराते हैं। जाम की स्थिति यह रहती है कि सड़क पर ही वाहन खड़े कर लोग सवारियां भरते हैं और बाइक तक निकलने में जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीएस चौराहे पर जाम से जूझते हैं लोग, हांफते हैं होमगार्ड
जिले का सबसे अहम चौराहा एलबीएस डिग्री कॉलेज चौराहा है, यहां पर पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए होमगार्ड लगे तो हैं लेकिन वह कारगर नही हो पाते हैँ। काफी कोशिश के बाद भी वाहन चालक संकेतों को नही मानते हैं और फिर राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है। इससे डिग्री कॉलेज तक जाम की स्थिति हो जाती है।
कोतवाली के सामने बैँकपर पार्किंग न होने से जाम का रहता है झाम
कोतवाली नगर के सामने भारतीय स्टेट बैंक है, यह मुख्य शाखा होने से यहां काफी भीड़ रहती है। पार्किंग की सुविधा न होने से यहां सड़क पर ही वाहन खड़े किए जाते हैं और इसके कारण जाम की स्थिति दोनो तरफ बन जाती है। अक्सर यह स्थिति सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच होता है। छुट्टियों के दिन को छोड़ दें तो यहां से निकलना आसान नहीं है। सड़क तक बैंक का गेट हैं और फिर सड़क पर उपभोक्ताओं के वाहन खड़े होते हैं।
झंझरी ब्लॉक के गेट पर टैक्सी वाहनों का कब्जा, अधिकारी तक परेशान
आम स्थानों पर छोड़ दीजिए, यहां तो सरकारी दफ्तरों में जाना आसान नही है। शहर के बाहर झंझरी ब्लॉक को ले लीजिए, यहां पर सुबह छह बजे से टैक्सी वाहनों का कब्जा हो जाता है। टैक्सी वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें यहीं खड़े होने के लिए नपाप की ओर से कहा गया है। अब पूरे दिन ब्लॉक के गेट पर वाहन सवारियां भरते रहते हैं और अधिकारी कर्मचारी हों या फिर आम लोग हों ब्लॉक में जाना आसान नही है।
लोग बोले, यातायात व्यवस्था सुधारने की हो पहल
शहर के लोगों की मांगहै कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष पहल की जरूरत है। सौरभ सिंह कहते हैं कि सड़कों पर वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे दूर करना चाहिए और यातायात व्यवस्था नये सिरे से बनाई जाए। सूर्य प्रकाश दूबे का कहना है कि नपाप को वाहन अड्डा के लिए एक स्थान तय किया जाना चाहिए। इसके अलावा पुलिस को सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों को हटवाया जाना चाहिए। पवन सिंह कहते हैं कि चौराहों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जो हैं भी वह सिर्फ दो पहिया वाहनों की ही जांच करते हैं। अलंकार सिंह कहते हैं कि यातायात पुलिस हर चौराहे पर हो और यातायात के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर व्यवस्था बनाई जाए। गोपाल जी शुक्ल का कहना है कि अधिकारियों को एक ऐसी व्यवस्था तय करनी चाहिए कि आम लोगों को राहत मिले। जाम से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए गुरुनानक चौक पर खुलेगा दफ्तर
शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस विभाग ने कार्य शुरु भी किया है। पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यरने बीते दिनों जाम की स्थिति पर कड़े तेवर दिखाए थे और दुकानदारों को सड़क से अलग दुकान लगाने की हिदायत दी थी। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल के लिए यातायात पुलिस का एक दफ्तर गुरुनानक चौक पर पुलिस चौकी के बगल खोलने के निर्देश दिए हैं। अब इसके लिए कार्य शुरू हो गया है, जल्द ही दफ्तर खुल जाएगा। यहां से यातायात व्यवस्था की निगरानी होगी।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किया जा रहा है। टैक्सी व टेंपों वालों के साथ बैठक की गई है, अब यातायात पुलिस के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है। गुरुनानक चौक से बस स्टॉप तक के यातायात को वन वे किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। - लक्ष्मीकांत गौतम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed