फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two spurs on Elgin Charsadi Dam ready

Gonda News: एल्गिन चरसड़ी बांध पर दो स्पर बनकर तैयार

Tue, 28 May 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two spurs on Elgin Charsadi Dam ready
गोंडा। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए एल्गिन चरसड़ी बांध पर सवा दो करोड़ रुपये से तीन स्पर बनाकर बाढ़ के बचाव की तैयारी की जा रही है। दो स्पर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। तीसरे स्पर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

जून का महीना शुरू होने के साथ ही बाढ़ की दस्तक शुरू हो जाती है। सरयू नदी में 15 जून तक पानी बढ़ना शुरू हो जाता है। इससे बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में जुलाई और अगस्त का महीना बहुत संवेदनशील माना जाता है। ग्राम चंदापुर किटौली के पास तीन स्पर का निर्माण कराया जा रहा है। स्पर के निर्माण को पूरा करने का समय 30 जून तय है। लेकिन 15 जून के पहले स्पर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अवर अभियंता रवि कुमार वर्मा ने बताया कि दो स्पर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। तीसरे का निर्माण चल रहा है। बांध पर जहां रेन कट या रैट होल थे, उन्हें भी बंद कराकर बांध को सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed