{"_id":"5db87ee08ebc3e012d681fb8","slug":"two-police-line-spot-dispute-over-withdrawal-of-cracker-from-shopkeeper-gonda-news-lko4893107128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से पटाखा वापसी के विवाद दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से पटाखा वापसी के विवाद दो सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
करनैलगंल। दीपावली के दिन देर शाम नगर के बस स्टॉप चौराहे के निकट आतिशबाजी बेच रहे एक युवक और दो सिपाहियों के बीच पटाखा वापसी को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस मारपीट करने वाले दो सिपाहियों और पटाखा व्यापारी को लेकर कोतवाली चली गई। मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों को सोमवार की देर शाम कोतवाली करनैलगंज के सिपाही सत्येंद्र यादव व अखिलेश चौहान को लाइन हाजिर कर दिया।
रविवार की देर रात नगर के रामलीला मैदान के सामने पटाखे की कई दुकानें लगी हुई थीं। जिसमें से कोतवाली करनैलगंज में तैनात दो सिपाही आतिशबाजी लेकर गए थे। पटाखा छोड़ने के दौरान वह सही नहीं निकला।
दोनों सिपाही सादी वदी में पटाखा वापस करने चले आए। दुकानदार पटाखा वापस नहीं ले रहा था। इसी बात को लेकर दोनों सिपाहियों और पटाखा दुकानदार के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना जब कोतवाली करनैलगंज पुलिस को मिली तो मौके पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी केके सिंह पहुंचे। दुकानदार व दोनों सिपाहियों को लेकर कोतवाली चले गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर दोनों सिपाहियों सत्येंद्र यादव व अखिलेश चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पटाखा दुकानदार के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।