फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Triangular in Gonda, direct contest in Khargupur and Dhanpur

Gonda News: गोंडा में त्रिकोणीय, खरगूपुर और धानेपुर में सीधा वार

Fri, 05 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Triangular in Gonda, direct contest in Khargupur and Dhanpur
गोंडा। सदर तहसील के तीनों निकायों नगर पालिका परिषद गोंडा, खरगूपुर व नवगठित धानेपुर नगर पंचायत में मतदान से तस्वीर साफ हो गई है। गोंडा में सपा व भाजपा के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार संध्या श्रीवास्तव की धूम रही। संध्या और सपा उम्मीदवार उज्मा राशिद कई बूथों पर सीधी लड़ाई में दिखीं। वहीं, नगर पंचायत धानेपुर में भाजपा व सपा के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार जिया सिंह व आसमा लड़ाई में रहीं। खरगूपुर में भाजपा व सपा उम्मीदवार में कड़ा मुकाबला दिखा।
विज्ञापन

गोंडा नगर पालिका परिषद में सपा प्रत्याशी उज्मा राशिद को चौक के साथ ही हर क्षेत्र में वोट मिले मगर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उनका दबदबा अधिक रहा। सिविल लाइंस क्षेत्र के साथ ही बड़गांव, बहराइच रोड आदि क्षेत्रों में भाजपा की लक्ष्मी रायचंदानी के पक्ष में माहौल दिखा। वहीं, निर्दल संध्या निर्मल श्रीवास्तव हर बूथ पर वोट पाती दिखीं। वह मतदाताओं की पसंद में स्थान बनाने में सफल रहीं। इससे संघर्ष रोचक रहा। कांग्रेस की रुकसाना, बसपा की पूनम, आप की गुड़िया वाल्मीकि, एआईएमआईएम की बुशरा खातून के साथ ही निर्दलीय कनीज फातमा, पूनम गुप्ता, शहनाज, रेखा श्रीवास्तव को भी मत मिले हैं।
विज्ञापन

धानेपुर नगर पंचायत में भाजपा से उमा देवी व सपा की सलीक बेगम के साथ ही निर्दलीय जिया सिंह को भी खूब वोट मिलते दिखे। निर्दलीय आसमा के भी पक्ष में माहौल दिखा। यहां आसमा और जिया सिंह भारी रहीं। जुबैदा, नंदिनी, पिंकी, बेबी सिंह, मकसदी बनो, मंजू देवी, शमा व शांति देवी को भी मतदाताओं ने निराश नहीं किया। खरगूपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी ममता रस्तोगी व सपा की नसरीन में सीधा संघर्ष रहा। बसपा से सरीफुननिशां के साथ ही निर्दलीय इशरत जहां, रीना, रेशमा, शहनाज, सरिता सोनी व सुमन को भी वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरबगंज तहसील की नगर पालिका परिषद नवाबगंज में मतदाताओं की पहली पसंद निर्दलीय उम्मीदवार ज्यादा रहे। भाजपा के जनार्दन सिंह व सपा के डॉ. शफीक अहमद के साथ ही निर्दलीय आकांक्षा सिंह व सत्येंद्र सिंह मुख्य मुकाबले में रहे। तरबगंज में भाजपा के कमलेश पांडेय से निर्दलीय अशोक सिंह भिड़ते दिखे। वहीं, सपा की स्वाति पांडेय को भी खूब वोट मिले। बेलसर में सपा की सुशीला व भाजपा की विद्या में संघर्ष रहा, कांग्रेस की आरती भी सक्रिय दिखीं।
नगर पालिका नवाबगंज में निवर्तमान चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह के सामने पूर्व चेयरमैन स्व. अंजू सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह को भी मतदाताओं ने खूब वोट दिए। सपा व भाजपा के साथ दोनों निर्दलीयों को मिले वोटों से चुनाव काफी रोचक रहा। कांग्रेस के विनय सिंह कुछ क्षेत्रों में वोट पाते दिखे। निर्दलीय सपना सिंह, सीमा, मोहम्मद अजीज, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सरिता, अल्पना भी मैदान में दिखीं।
तरबगंज में भाजपा व सपा के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण नारायण तिवारी केटी व बसपा के ताज मोहम्मद भी वोट पाते दिखे। बेलसर में मतदाताओं ने सपा व भाजपा के साथ ही कांग्रेस की आरती देवी को भी खूब पसंद किया और वोट भी दिए। इससे भाजपा को झटका भी लगते दिखा।

करनैलगंज व परसपुर में भाजपा-सपा में संघर्ष, कटरा में त्रिकोणीय मुकाबला करनैलगंज/कटराबाजार/परसपुर (गोंडा)। करनैलगंज तहसील के तीनों निकायों में सपा व भाजपा में ही संघर्ष रहा। करनैलगंज के मतदाताओं में भाजपा की रामलली और सपा की राजिया खातून की धूम रही। कहीं-कहीं भाजपा तो कहीं-कहीं सपा भारी दिखी। जबकि परसपुर नगर पंचायत में भाजपा के वासुदेव सिंह व सपा के अजय प्रताप सिंह में सीधा संघर्ष रहा। कटरा बाजार में भी भाजपा के अर्जुन प्रसाद तिवारी व सपा की शमा परवीन में ही लड़ाई रही।
करनैलगंज में पार्टियों के प्रत्याशियों संग निर्दलीय बदरुनिशां भी वोट बटोरते दिखीं। साथ ही निर्दलीय में इशरत जहां, गुड़िया, तस्कीन, बीनू, मोनी, रुकैया, रेहाना बेगम, संतोष कुमारी व सूर्य कुमारी को भी वोट मिले। परसपुर नगर पंचायत में भाजपा व सपा के अलावा कांग्रेस के अवधेश कुमार तिवारी, बसपा की मायावती व निर्दल रामदेव पांडेय, मुन्ना, राजेश प्रताप सिंह, राम बहाल, रीतू सिंह की भी धूम रही।
कटरा बाजार में भाजपा व सपा के साथ ही बसपा से हृदयराम, निर्दलीय कमलेश सिंह, अर्जुन प्रसाद, राजेश पांडेय की भी मतदाताओं में पैठ दिखी। इसके अलावा असलम, कमलेश, कुसुम, जियाउल हक, जुबेर अहमद, निसार अहमद अंसारी, प्रद्युम्न कुमार, बृजेश कुमार, बृजेश, राजेश कुमार, रामगोपाल, शकुंतला, सरिता को भी मत मिले हैं। यहां कई प्रत्याशी भाजपा का नुकसान करते दिखे।

मनकापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी के दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू, सपा उम्मीदवार के रामकृपाल सोनी उर्फ राहुल में सीधा मुकाबला है। यहां कांग्रेस से हशमतउल्ला और आजाद उम्मीदवार शहजादे मैदान भी वोट पाते दिखे। मतदाताओं में पक्ष और विपक्ष की दोनों धुरी के पाले में अपना दमखम दिखाने की होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed