{"_id":"5e078ceb8ebc3e87a7628afc","slug":"there-is-no-lack-of-food-clothes-and-medicines-in-the-bitter-cold-gonda-news-lko500134455","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में भोजन, कपड़े व दवाओं की न हो कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में भोजन, कपड़े व दवाओं की न हो कमी
विज्ञापन
गोंडा के जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण करते कमिश्नर महेंद्र कुमार सीआरओ।
- फोटो : GONDA
गोंडा। आयुक्त देेवीपाटन मंडल ने महेंद्र कुमार ने भीषण ठंड के मद्देनजर रैन बसेरों की स्थिति एवं अलाव आदि के प्रबंध का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल, गुरूनानक चौराहे पर संचालित रैन बसेरे एवं अलाव का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने जिम्मेदार अधिकारियों को शीतलहर से लोगों को बचाने के लिए रैन बसेरों में प्रर्याप्त व्यवस्था कराने के साथ ही चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देेश दिए।
आयुक्त महेन्द्र कुमार ने मंडल के जनपदों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए रैन बसेरों में सभी सुविधायें उपलब्ध कराने एवं अलाव जलाने के लिए राजस्व, विकास आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद सहित अन्य प्रमुुख आवश्यक स्थलों पर भी अलाव जलाने एवं निराश्रित, असहाय लोगों को कंबल आदि का वितरण कराने के भी निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त ने चारो जनपदों के जिलाधिकारियों को हर हाल में रैन बसेरों में जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ ही इस पर नजर रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी अस्पतालों को समय से खोलने एवं जीवनोपयोगी दवाओं की उपलब्धता कराने के निर्देश देते हुए कहा कि ठिठुरन में ऐसी व्यवस्था करें कि भोजन, कपड़े तथा दवाओं आदि की कमी न हो और ठंड से किसी को दिक्कत न होने पाए। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आरआर प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।