{"_id":"6519a7b24b2b15fe9f032366","slug":"the-pace-of-development-is-slowing-down-due-to-lack-of-regular-officers-gonda-news-c-100-1-slko1028-5228-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नियमित अधिकारियों के न होने से थम रही विकास की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नियमित अधिकारियों के न होने से थम रही विकास की रफ्तार
Sun, 01 Oct 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज विकास खंड में अतिरिक्त प्रभार सौंपकर अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। यहां पर 21 महीनों में पांच बीडीओ की नियुक्ति हुई है। छह जनवरी 2022 को नियुक्त हुए संयुक्त खंड विकास अधिकारी विकास मिश्र अपना छह माह का कार्यकाल भी नहीं पूरा कर सके व 23 जून को स्थानांतरित हो गए।
उनके बाद आए विजयकांत मिश्र वजीरगंज के साथ ही बेलसर विकास खंड को भी संभालते रहे। उनका भी गत सात जुलाई को बेलसर स्थानांतरण हो गया। उसी तिथि को आए बीडीओ शिवमणि अपना ढाई माह का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके और आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय लखनऊ के लिए रिलीव हो गए। उनका कार्यकाल विवादित रहा। शिवमणि के बाद 16 सितंबर को वजीरगंज विकास खंड की कमान रुपईडीह के बीडीओ रितिक श्रीवास्तव ने अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभाली। वो भी 28 सितंबर को प्रशिक्षण के लिए राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के लिए रिलीव कर दिए गए।
अब बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार बभनजोत के बीडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है। जो विकास खंड नवाबगंज का भी कार्य देख रहे हैं। इस विकास खंड में एडीओ पंचायत रवि मिश्र को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे मूल रूप से नवाबगंज में तैनात हैं। यहां पर एडीओ समाज कल्याण, एडीओ कृषि, एडीओ सहकारिता, एडीओ सांख्यिकी, एडीओ पौध संरक्षण, प्रभारी कृषि रक्षा इकाई, पत्र वाहक का पद भी रिक्त चल रहा है। सहायक लेखाकार की भी नियुक्ति नहीं है। उधार के अधिकारी विकास खंड को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। स्पष्ट है कि इस व्यवस्था में विकास की गति निश्चित रूप से प्रभावित होगी।