फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The old woman died after being injected by a quack

Gonda News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही वृद्धा ने दम तोड़ा

Fri, 20 Dec 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The old woman died after being injected by a quack
सुरेमा देवी की फाइल फोटो।
विश्नोहरपुर (गोंडा)। पेट दर्द से पीड़ित वृद्धा को झोलाछाप ने दो इंजेक्शन लगा दिए। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। 20 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भोपतपुर गांव के बाबा मनोहरदास पुरवा निवासी राम शंकर यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उनकी मां सुरेमा देवी (60) को पेट दर्द होने लगा। वह उन्हें गांव के चौराहे पर संचालित झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए। जहां झोलाछाप ने उनकी मां को दो इंजेक्शन लगाए। मगर उनकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई।
विज्ञापन

झोलाछाप ने कहा, घर जाकर गर्म पानी पीयो तो राहत मिल जाएगी। घर पहुंचते ही उनकी हालत गंभीर हो गई। क्षेत्र के नर्सिंग होम ले जाने के लिए निकलते ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। राम शंकर का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के 20 मिनट के भीतर ही उनकी मां की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि परिजनों ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा ने बताया कि क्लीनिक संचालक के विषय में जानकारी की जा रही है। जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed