फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The couple ate poison in mutual discord, Refer

आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, रेफर

Mon, 09 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
The couple ate poison in mutual discord, Refer
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के मोहल्ला सुक्खापुरवा में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद खा लिया। हालत गंभीर होने पर दोनो को करनैलगंज सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चार दिन पूर्व सुक्खापुरवा में एक दंपती के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिसमें पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया था। सोमवार की शाम युवक ने पहले अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया बाद में खुद खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर करनैलगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का इलाज किया गया। उसके बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि दोनों का इलाज किया गया है। जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि सुक्खा पुरवा की रहने वाली अनीशा (30) और उसके पति सईद (35) के बीच विवाद का मामला है। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed