फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The brilliant ones soared high to success

Gonda News: मेधावियों ने लगाई कामयाबी की ऊंची उड़ान

Wed, 15 Apr 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The brilliant ones soared high to success
सुवंश मिलेनियम स्कूल में खुशी जताते मेधावी।
गोंडा। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित हो गए। सेंट माइकल कान्वेंट स्कूल, मनकापुर की रितिका पांडेय को 98.6 प्रतिशत अंक मिले। जिले के सात केंद्रों पर करीब 32 स्कूलों के 4,812 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 17 फरवरी से चार अप्रैल तक परीक्षाएं चलीं।
विज्ञापन


बुधवार शाम अचानक परिणाम घोषित हुए तो मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। घर-घर में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं मोबाइल, लैपटॉप और साइबर कैफे के जरिये अपने परिणाम देखने में जुट गए। कई स्कूलों में भी विद्यार्थियों को फोन कर बुला लिया गया था। स्कूलों में ही बच्चों ने परिणाम देखें। शिक्षकों ने बच्चों को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


शहर के फातिमा स्कूल के समर्थ अग्रवाल ने 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं स्वातिका द्विवेदी ने 98.2 प्रतिशत तथा वेदांश प्रकाश मिश्र ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। फातिमा स्कूल के 81 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। गीता इंटरनेशनल स्कूल की जानवी ने भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक्षा पाठक ने 91.2 और जागृति सिंह ने 91 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल की। नारायणा पब्लिक स्कूल के अभिज्ञान सोनी ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रज्ञा त्रिपाठी ने 96.60 प्रतिशत और शिवांश शुक्ला (96 प्रतिशत) ने भी टॉप सूची में जगह बनाई।

सुवंश मिलेनियम पब्लिक स्कूल की शैलजा पांडेय ने 96 प्रतिशत, मानस तिवारी ने 95.4 प्रतिशत और अतुल तिवारी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की आदिति ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। रघुकुल विद्या पीठ के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। आन्या सिंह ने 97 प्रतिशत, आदित्य विक्रम सिंह ने 94.8 प्रतिशत और राजकमल यादव ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय मनकापुर की आस्था विश्वकर्मा को 93.8 प्रतिशत व आंशी गुप्ता को 91 फीसदी अंक मिले। बीबीएस पब्लिक स्कूल मेहनिया बभनान की अशरा अंजुम को 96.8 व अंशु पटेल को 93.9 प्रतिशत अंक मिले।

रीतिका को मिले 98.6 प्रतिशत अंक

मनकापुर। सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में सेंट माइकल कान्वेंट स्कूल, मनकापुर की रीतिका पांडेय को 98.6 प्रतिशत, आकांक्षा ओझा को 95.8 प्रतिशत व काजल मोदनवाल को 95.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को बधाई दी है।

समर्थ इंजीनियर, सपना, जाह्नवी वेदांश बनना चाहते हैं आईएएस

गोंडा। कड़ी मेहनत, अनुशासन और बड़े सपनों का संगम जब एक साथ होता है, तब सफलता खुद रास्ता बना लेती है। हाईस्कूल परीक्षा में शानदार अंक हासिल करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा की मिसाल पेश की है।
98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले समर्थ अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनके पिता दीपक अग्रवाल गल्ला व्यापारी हैं। माता रुचि अग्रवाल ने घर का वातावरण पढ़ाई के अनुकूल बनाए रखा। समर्थ प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करते हैं और गणित विषय में विशेष रुचि रखते हैं।
समर्थ का सपना आईआईटी से इंजीनियर बनकर देश सेवा करना है। खरगूपुर के नारायणपुर माफी निवासी जानवी तिवारी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उनके पिता विनोद तिवारी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन हैं। 

बताया कि माता सपना तिवारी ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। जानवी का सपना आईएएस बनकर समाज और देश के लिए कार्य करना है। शहर के जानकी नगर निवासी वेदांश प्रकाश मिश्र ने भी 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके पिता अखिलेश मिश्र एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता रीना मिश्रा शिक्षिका हैं। उनका लक्ष्य आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed