फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The agent fraudulently collected 24 lakhs from the insured's account

बीमाधारक के खाते से एजेंट ने निकाले 24 लाख रूपए

Fri, 27 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
The agent fraudulently collected 24 lakhs from the insured's account
करनैलगंज (गोंडा)। एक बीमा कंपनी में बीमा के क्लेम का धन खाते में आने के बाद बीमाधारक के खाते से एजेंट ने चेक का दुरुपयोग करते हुए 24 लाख रुपए खाते से निकाल लिए। पीड़ित महिला ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार निवासी महिला आयशा पत्नी अली अहमद के साथ हुई। उसने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र नियाज अहमद की मृत्यु हो गई। उसने अपना बीमा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से एजेंट राहुल मिश्रा के माध्यम से कराया था। लड़के की मृत्यु के बाद उसने क्लेम किया और क्लेम करने के बाद बीमा एजेंट ने बैंक में खाता खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन

जब आयशा ने खाता खुलवाने के लिए बीमा एजेंट से संपर्क किया तो बीमा एजेंट ने उसके नाम के चार शब्द एवाईएसए लिखकर कहा कि इसकी प्रैक्टिस करके दो-तीन दिन में हस्ताक्षर बनाना सीख लो और तुम्हारा खाता बैंक में खुल जाएगा। जबकि महिला पढ़ी-लिखी नहीं है। उसके बाद महिला का खाता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा चौरी चौराहा में ले जाकर खुलवा दिया और उसके हस्ताक्षर से चेक बुक जारी करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट ने चेक बुक अपने पास ही रख ली। उसके खाते में 17 नवंबर को 28 लाख 15 हजार रुपये बीमा जब प्राप्त हुआ उसके बाद चेक का दुरुपयोग करते हुए 19 नवंबर को एजेंट ने 9 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी महिला को नहीं हुई।
खाते में रकम की जानकारी होने पर जब उसने अपना खाता चेक करवाया तो पैसा कम होने पर उसने लोकवाणी के जरिए दस-दस हजार रुपये करके 4 लाख 10 हजार निकाले और पासबुक व चेक बुक एजेंट के पास ही रखे थे। 23 नवंबर को एजेंट ने कन्यावती नाम से चेक भरकर 14 लाख 50 हजार रुपये और निकाल लिए।

महिला का कहना है कि कुल मिलाकर 24 लाख रुपए एजेंट द्वारा उसके चेक का दुरुपयोग करते हुए बैंक से निकाला गया। जबकि चेक पर उसके द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया था। इतनी बड़ी रकम को बैंक से एजेंट द्वारा बैंक कर्मियों की मिलीभगत से निकाला गया। महिला आयशा ने एजेंट पर धोखाधड़ी करके उसका धन हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मनीष कुमार जाट कहते हैं कि मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed