फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student's body found hanging

Gonda News: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging
मुजेहना। धौरहरा विशंभरपुर गांव निवासी स्नातक की छात्रा उमा शर्मा (21) का शव मंगलवार भोर घर के कमरे में पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने छानबीन की।
विज्ञापन

मृतका के भाई गौरेश ने बताया कि उमा चंद्रशेखर श्यामराजी महाविद्यालय धानेपुर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार रात परिवार के सभी लोग भोजन के बाद सोने चले गए। उमा भी अपने कमरे में सोने चली गई। भोर साढ़े चार बजे उसे जगाने के लिए आवाज लगाई, जवाब न मिलने उसके कमरे तक गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। झरोखे से देखा तो उमा का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि कमरे से एक एंड्रॉयड फोन मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि फोन उमा का है। उसका सीडीआर निकालने के लिए सर्विलांस सेल को भेजा गया है। जांच के बाद ही उमा की मौत के कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
तीन बहनों व भाई में छोटी थी उमा
भाई-बहनों में उमा छोटी थी। बड़ी बहन सोनू व शालिनी और भाई गौरेश है। उमा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पिता कुंवर साहब का दस साल पहले निधन हो चुका है। मां अनीता, बहनें व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed