फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sohelwa should be declared a tiger reserve: Kirtivardhan

सोहेलवा को घोषित किया जाए टाइगर रिजर्व : कीर्तिवर्धन

Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sohelwa should be declared a tiger reserve: Kirtivardhan
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह। स्
गोंडा। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग को टाइगर रिजर्व घोषित करने की मांग की। राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक प्रयास का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर गोंडा के विकास के लिए बाईपास की स्वीकृति देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही पार्वती अरगा पक्षी विहार को लेकर किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को लेकर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही बलरामपुर के सोहेलवा जंगल को टाइगर रिजर्व घोषित करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री को वन्यजीव प्रभाग व वन्यजीवों की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जब पर्यटक आएंगे तो संसाधनों का विकास होगा। इससे विकास की गति और तेजी से बढ़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed