फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir! Despite complaining 40 times the solution is not happening

Gonda News: साहब! 40 बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

Sat, 28 Dec 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sir! Despite complaining 40 times the solution is not happening
परसपुर (गोंडा)। साहब! दुकान पर कब्जा होने के बाद 40 बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में परिवार परेशान है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में परसपुर के भौरीगंज की रहने वाली एक महिला ने एसपी विनीत जायसवाल को कुछ इस तरह अपनी पीड़ा सुनाई।जिसके बाद एसपी ने राजस्वकर्मियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

परसपुर थाने में समाधान दिवस पर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सुनवाई करने पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल से एक महिला ने कहा, तहसील और थाना समाधान दिवस में 40 से अधिक शिकायती पत्र दे चुकी हूं। चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी हूं। मगर समाधान के बजाय राजस्वकर्मी विपक्षी से मिलकर लौट जाते हैं। पीड़िता ने एसपी को बताया कि उनके पति अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। दो साल पहले इलाज के लिए लखनऊ चले गए। इसके बाद उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया गया। पीड़िता की बात सुनकर एसपी विनीत जायसवाल ने राजस्वकर्मियों से जानकारी ली। साथ ही टीम बनाकर पुलिस के साथ जल्द समाधान की नसीहत दी है। इस तरह एसपी ने कुल 11 शिकायतें सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह को राजस्वकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मनकापुर थाने में बिलखती रही महिला

क्षेत्र के सिकंदरपुर सतिया निवासी महिला थाने में फरियाद लेकर पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में विपक्षियों से परेशान है। यहां एसडीएम यशवंत राव ने समस्याएं सुनीं। 19 में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया है। वहीं, दूसरी महिला ने बताया कि विपक्षी मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इससे विपक्षियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देहात कोतवाली में बेसुध हुई फरियादी
देहात कोतवाली के बेसिया चैन निवासी शांति देवी समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंची थीं। उनका बेटा अतुल कुमार पुलिस के सामने अपना पक्ष रख रहा था। किसी बात को लेकर उसे थाने में बैठा दिया गया। इसके बाद शांति देवी परिसर में ही बेसुध हो गईं। आनन-फानन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला। पानी की छीटें मारने के बाद किसी तरह होश आया। शांति ने बताया कि लंबे समय से गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर शांति देवी के बेटे अतुल कुमार के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed