फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salesman robbed by putting chilli powder in his eyes

Gonda News: आखों में मिर्च पाउडर डाल सेल्समैन को लूटा

Tue, 26 Nov 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Salesman robbed by putting chilli powder in his eyes
झंझरी/गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर परसापुर के पास रविवार रात तीन बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर पिटाई के बाद 10 हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली। सूचना पर पुलिस ने छानबीन कर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के पूरे महोलिया निवासी नवनीत तिवारी की खोरहंसा में भांग की दुकान है। नवनीत ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर गांव के पास सुनसान सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से रकम लूटने लगे। विरोध पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

नवनीत बेसुध होकर गिर पड़े तो बदमाश उनकी जेब से 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन के साथ ही बाइक की चाबी लूट ले गए। होश आने पर राहगीरों की मदद से परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के इलाके में बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संबंधित रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed