{"_id":"6a60e38798862bc2a20c9b0b","slug":"roadways-employees-outraged-over-lack-of-action-on-demands-gonda-news-c-100-1-gon1001-162810-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मांगों पर कार्रवाई न होने से भड़के रोडवेजकर्मी, कल से देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मांगों पर कार्रवाई न होने से भड़के रोडवेजकर्मी, कल से देंगे धरना
Wed, 22 Jul 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन कर लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री रवि प्रताप मिश्र ने कहा कि संगठन की विभिन्न मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर अनवरत प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय संरक्षक शमशाद अहमद, क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।