फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Relief to farmers due to rain, disaster in the city

बारिश से किसानों को राहत, शहर में आफत

Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Relief to farmers due to rain, disaster in the city
गोंडा के मनकापुर पटेलनगर में डीपी इंटर कालेज के निकट जलभराव में आते जाते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। सितंबर माह के अंतिम पखवारे में हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है लेकिन शहर में रहने वालों के लिए आफत बनकर टूट पड़ी है। शहर के नाले चोक होने से उसका पानी सड़क पर बह रहा है और गलियां लबालब हो गईं। किसानों के लिए बारिश मुफीद रही लेकिन गन्ना व मक्के की फसल के लिए मुसीबत रही। जिन किसानों ने गन्ने की बंधाई करा दी थी उनके लिए राहत है पर जिनका गन्ना बांधा नहीं गया वे गिर गए। मक्का गिरने से उसकी लगी बालियों के दाने कमजोर व दागी हो जाएंगे। फिलहाल धान के लिए बारिश अमृत साबित हुई है। वहीं गोंडा शहर के अतिरिक्त मनकापुर नगर पंचायत में बारिश से लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। सड़क पर पानी लबालब भर गया है।
विज्ञापन

मनकापुर कस्बा का एक मोहल्ला पटेल नगर ऐसा है जहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा नहीं की गई है। नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर एक पटेल नगर के डीपी इंटर कॉलेज कॉलोनी में 80 घर हैं जिसमें लगभग 400 परिवार निवास करते हैं। इस कॉलोनी में आज तक नगर पंचायत द्वारा जलनिकासी के लिए नाली निर्माण नहीं कराया गया है, जबकि कुछ ही दूरी पर मनकापुर-उतरौला पीडब्ल्यूडी मार्ग के बगल मुख्य नाला बना हुआ है। बीते दो दशक से कॉलोनी वासियों द्वारा नगर पंचायत से नाली निर्माण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

इस मोहल्ले के कुछ हिस्सों में आवागमन के लिए रास्ता निर्धारित तो कर दिया गया है, लेकिन रास्ते में न तो मिट्टी की पटाई की गई और न ही इंटरलॉकिंग लगवाई गई है। कस्बा के अंतर्गत आने वाली यह कॉलोनी वीआईपी मानी जाती है। इस कालोनी में डॉक्टर, शिक्षक, प्रधानाचार्य, इंजीनियर, बैंक कर्मी, अधिवक्ता, पुलिस व बड़े व्यवसायी आदि परिवार सहित निवास करते हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बारिश होने के बाद उक्त कॉलोनी के चारों तरफ जलभराव हो जाने के बाद कॉलोनी टापू बन गई ऐसी स्थित में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कॉलोनी के रहने वाले पूर्व शिक्षक महेंद्र सिंह, डॉक्टर अनुराग सिंह, व्यवसायी पप्पू सिंह, अधिवक्ता सीके सिंह, प्राचार्य आरटी सिंह आदि ने आरसीसी रोड व नाली निर्माण की मांग करते हुए कहा है कि अगर नगर पंचायत द्वारा शीघ्र कार्य नहीं कराया गया तो निकाय चुनाव में मतदान नहीं किया जाएगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है बजट आते ही सभी कार्य करवा दिया जाएगा।

खरीफ की फसलों को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह ने बताया कि बारिश से धान सहित सभी फसलों को फायदा हुआ है। हवा चलने से गन्ने व मक्के की फसल झुक गई है। लेकिन इतनी बारिश हो गई है कि अब खरीफ की फसलों में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसानों को सलाह है कि वे गन्ने की फसल की बंधाई करवा दें जिससे नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed