{"_id":"671930fed6002212cf08c265","slug":"raped-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-gonda-news-c-100-1-gon1002-126050-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Wed, 23 Oct 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक युवती ने खोड़ारे थाना में दो लोगों पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के हबीर निवासी शौद खां की रिश्तेदारी उसके गांव में है। जहां वह अक्सर आता-जाता था। इस बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर फोन पर बात करने लगा। फोन कॉल रिकार्डिंग की बात कहकर उसने ब्लैकमेल करके उससे शारीरिक संबंध बनाया। युवती का आरोप है कि 25 जुलाई को नौशाद एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचा और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर तेजाब डालने की धमकी दी। यही नहीं, आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड व पिन नंबर चुराकर करीब 11 हजार रुपये निकाल लिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि नौशाद व एक अन्य पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन