फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   rain,water logging,gonda,water

घरों से पानी निकालने में जुटे रहे शहरी

Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
rain,water logging,gonda,water
फोटो-11-गोंडा के आवास विकास द्वितीय में सड़क पर भरा पानी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। दो दिनों तक लगातार हुई बारिश से शहर के सभी इलाकों में जलभराव हो गया है। सरकारी दफ्तर से लेकर लोगों के घरों तक में पानी भर गया। जिससे लाखों के सामान खराब हो गए। उधर, नगर पालिका के सारे दावों की हवा निकल गई। लोगों को घरों से पानी निकालने में घंटों लग गए।
विज्ञापन

शहर की घनी आबादी वाला आवास विकास कॉलोनी हो या फिर अन्य मुहल्ले। घरों व दुकानों में पानी भरने की वजह से लोगों को दिक्कतें हुईं। किसी का राशन पानी में डूब गया तो किसी के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण घर में पानी घुसने की वजह से खराब हो गए। दुकानों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले-नालियों की सफाई करा दी गई होती तो आज जलभराव जैसी समस्या सामने न आती।
विज्ञापन

शहर के तालाबों पर अतिक्रमण हो गया है। जिससे पानी का निकास नहीं हो रहा। आवास विकास कॉलोनी के द्वितीय फेज में कई लोगों ने ग्राउंड फ्लोर को छोड़कर फर्स्ट फ्लोर में अपना सामान शिफ्ट किया। वहीं कई लोग घर में ताला लगाकर अपने गांव चले गए। यहां के रहने वालों ने अपनी समस्याओं को कुछ यूं बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार घर में भरा पानी
लगातार दो दिनों तक हुई बारिश से मेरे घर में पानी भर गया। गेहूं, चावल के साथ कई उपकरण खराब हो गए हैं। पानी निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आशा श्रीवास्तव
हजारों रुपये का सामान बर्बाद
घर में पानी भरने की वजह से मेरे यहां खाना तक नहीं बन पाया। जिससे होटल से खाना लाकर खाना पड़ा। जलभराव के कारण सांप-बिच्छू का भी खतरा बना हुआ है। हजारों रुपये के सामान बर्बाद हो गए। सगीर अख्तर
खुल गई व्यवस्था की पोल
बारिश ने नगर के विकास की पोल खोल दी है। पूरे मुहल्ले के लोगों को जलभराव के चलते दिक्कतें हो रही हैं। शासन प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। आकांक्षा
बीमारी फैलने का खतरा पूरे कॉलोनी की सड़कें जलमग्न हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को हो रही है। बीमारी फैलने की भी संभावना है। सतर्कता बरती जा रही है। नगर पालिका को भी ध्यान देना चाहिए।

परमजीत सिंह
जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी
बारिश से जो भी समस्या हुई है उसके निस्तारण के लिए पालिका प्रशासन प्रयास कर रहा है। जहां-जहां जलभराव की दिक्कत थी वहां टीम भेजकर व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही लोगों को राहत मिल जाएगी। संजय मिश्र, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed