{"_id":"6b0c69a3243c46d206094d6f","slug":"case-registered-against-four-individuals-over-irregularities-involving-temple-land-gonda-news-c-100-1-slko1026-170818-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंदिर की जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंदिर की जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी, चार पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 29 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के स्टेशन रोड स्थित लोहिया धर्मशाला के श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी का मामला सामने आया है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का दानपत्र कराने और बाद में उसका कुछ हिस्सा बेचने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी विवेक गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनके पूर्वजों की निजी संपत्तियों से श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट संचालित होता है। ट्रस्ट के सर्वराकार छेदीपुरवा निवासी विपिन कुमार गुप्ता ने जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद राजस्व अभिलेखों में बदलाव कर जमीन का दानपत्र अपने पुत्रों नितिन और निखिल के पक्ष में करा लिया। आरोप है कि बाद में जमीन का एक हिस्सा खरगूपुर निवासी उमेश कुमार रस्तोगी को बेच दिया गया।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है।