फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparation meeting for the Anna Mahotsav was neither BDO nor chair

अन्न महोत्सव की तैयारी बैठक न बीडीओ रहीं न ही लगी कुर्सी

Tue, 03 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation meeting for the Anna Mahotsav was neither BDO nor chair
गोंडा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से पांच अगस्त को होने वाले अन्न महोत्सव की तैयारी बैठक करने पहुंचे एसडीएम तरबगंज ब्लाक की व्यवस्था से खफा दिखे। सभागार में कुर्सी तक नहीं लगी थी, और बीडीओ भी मौजूद नहीं रहीं। फोन पर उन्होंने बताया कि बीडीओ ने गोशाला निरीक्षण की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम काफी देरतक खड़े रहे और एडीओ आईएसबी ने कुर्सी लगवाई, तब बैठक हो सकी। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि ब्लॉक की यह व्यवस्था हो गई है। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिए कि अन्न महोत्सव की तैयारियां पूरी करें।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि पांच अगस्त को सभी कोटेदारों को दुकान को तिरंगा रंग के गुब्बारे से सजाना है। दुकान पर सैनिटाइजर, टॉफी, पानी, गिलास रखने के निर्देश दिया। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर दुकान निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरण की फोटो व वीडियो ग्रुप पर डालना है। दुकानों पर टीवी लगाना है, जिससे अनाज लेने आने वाले लोगों को सरकार के कार्यक्रमों का लाइव कास्ट दिखाई दे। गांव के किसी बुजुर्ग व्यक्ति को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed