फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Polling officers and personnel reached the booths, showed enthusiasm

Gonda News: बूथों पर पहुंचे मतदान अधिकारी व कार्मिक, दिखा उत्साह

Sun, 19 May 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Polling officers and personnel reached the booths, showed enthusiasm
गोंडा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गईं थीं। सोमवार सुबह मतदान कराने के लिए कर्मचारी देर रात तक सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते रहे। वहीं, कुछ समस्याएं भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

परसपुर की ग्राम पंचायत अंदूपुर पूरे पांडेय में देर शाम तक पोलिंग पार्टी पहुंच गई। इस दौरान मतदान कर्मी बिजली की आवाजाही से परेशान रहे। परसपुर की ग्राम पंचायत मलांव के बूथ पर पोलिंग पार्टी पहुंच गई। ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि मतदाताओं के लिए धूप से बचने के लिए टेंट व कालीन की व्यवस्था की गई है। पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। बेलसर के घन वालिया में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया की तीन मेज व एक कुर्सी कम है। जिसके लिए ग्राम प्रधान को सूचित किया गया है। धानेपुर के मुजेहना ब्लॉक परिसर में बने बूथ पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इसके अलावा नवाबगंज नगर पालिका कन्या इंटर काॅलेज में पोलिंग पार्टी ने देर शाम तक मतदान के लिए जरूरी काम निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed