फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pickup fell 40 feet from overbridge, two injured

Gonda News: ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरी पिकअप, दो जख्मी

Sat, 23 Nov 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pickup fell 40 feet from overbridge, two injured
बभनान में पिकअप की टक्कर से टूटा पूर्वी समपार फाटक। - संवाद
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़गांव रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार देर रात पिकअप की तेज रफ्तार हादसे का कारण बन गई। ओवरब्रिज के मोड़ पर पिकअप रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में चालक व उसके साथी को चोटें आई हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा निवासी अंकुर (20) कैटरिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह जयनगरा स्थित एक मैरिज लॉन में काम खत्म होने के बाद अपने मामा बबलू कुमार की पिकअप लेकर गांव के ही विनय कुमार (22) के साथ घूमने निकले थे। तभी बड़गांव रेलवे ओवरब्रिज के मोड़ पर सामने से अचानक ट्रक आ गया। उससे बचने के प्रयास में पिकअप फुटपाथ पर चढ़ गई और ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे गिरकर एक पोल से टकरा गई। इससे पोल टूटने के साथ ही पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विनय को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि पिकअप चला रहे अंकुर को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे के बाद समय से अस्पताल पहुंचने से अंकुर की जान बचाई जा सकी। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि पिकअप कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। देर रात हादसा होने के चलते दुकानें बंद थीं और ओवरब्रिज के नीचे सन्नाटा था अन्यथा ऊंचाई से गिरी पिकअप की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर आम राहगीर एक-दूसरे से हादसे की जानकारी लेते नजर आए। इस दौरान ओवरब्रिज पर कई बार जाम की स्थिति रही। रेलिंग टूटी होने से ओवरब्रिज पर दोबारा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद शुक्रवार शाम तक रेलिंग दुरुस्त नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले साल भी एक ट्रक चालक ने ओवरब्रिज पर नियंत्रण खो दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed