{"_id":"64ac4126eb34992e5e06e076","slug":"one-killed-in-bike-collision-the-other-serious-gonda-news-c-100-1-slko1026-651-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Mon, 10 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के आजादनगर बाजार में रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लौव्वा टेपरा ऊंचहन गांव निवासी अमरिका सिंह ने बताया कि उनका भतीजा शिवकुमार सिंह (40) रविवार देर शाम बाइक से रगड़गंज बाजार गया था। वहां से देर रात लौटते समय आजादनगर बाजार में सामने आ रहा बाइक सवार आकाश ओझा निवासी माधवपुर गजाधर पुरवा आगे जा रही कार को ओवरटेक करने लगा। इसी चक्कर में शिवकुमार की बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनोंं को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां शिवकुमार की मौत हो गई। आकाश ओझा का इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चौकी प्रभारी रगड़गंज कामेश्वर राय ने बताया कि दोनों बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जाएगी।