{"_id":"5d90e26c8ebc3e015f56722f","slug":"on-the-first-day-devotees-worshiped-mother-shail-putri-gonda-news-lko4842453163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैल पुत्री की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन श्रद्धालुओं ने की मां शैल पुत्री की आराधना
विज्ञापन
गोंडा के कालीभवानी में मंदिर में पूजन के बाद इष्ट देव एवं देवी से आर्शीर्वाद लेती श्रद्धालु।
- फोटो : GONDA
गोंडा। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बारिश के बाद श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की। भोर से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुआें का तांता लग गया और दिन भर घंटे घड़ियालों व देवी मां के जयकारों से से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार की सुबह बारिश ने श्रद्धालुओं की राह में बाधा खड़ी की लेकिन भक्ति की शक्ति हावी रही। बारिश के बावजूद देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। नगर के प्रसिद्ध कालीभवानी मंदिर में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र पूजन अर्चन करने पहुंचे। यहां उन्होंने देवी की आराधना कर जिले के सुख व समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। यहां दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा खैरा भवानी मंदिर में भोर से ही पूजन अर्चन शुरू हो गया जो दिन भर चलता रहा।
घरों में भी लोगों ने कलश स्थापित कर मां के दरबार सजाए। जिले की प्रसिद्ध मां बाराही देवी, पटमेश्वरी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर मेला लगा जहां श्रद्धालुओं ने मां की आराधना करने के बाद जरूरत की वस्तुएं खरीदीं। पूजन के साथ मां के दरबार सजाने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। शहर के महारागंज, रानी बाजार में भी देवी का भव्य दरबार सजाया जा रहा है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में मां का दरबार सजाने की तैयारियां तेज होती दिखीं। कहीं गांव के धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा कराया जा रहा था तो कहीं लोग प्रतिमाओं को लाने की व्यवस्था में जुटे दिखे।