फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   On sports day, daughters showed their stamina and won medals

खेल दिवस पर बेटियों ने दिखाया दमखम, जीते मेडल

Mon, 29 Aug 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
On sports day, daughters showed their stamina and won medals
गोंडा। हॉकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें बेटियों ने दमखम दिखाते हुए कई मेडल जीते। डिस्कस थ्रो में अनीता यादव तो भाला फेंक प्रतियोगिता में शीला अव्वल रहीं। मसकनवा में हिना, पुष्पांजलि व जलालुद्दीन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रधानाचार्या पूनम रानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के विषय में जानकारी देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद कॉलेज मैदान में कबड्डी, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, भाला फेंक व डिस्कस-थ्रो प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की टीम ए व बी के बीच शानदार मुकाबला हुआ। इसमें टीम ए ने 39-17 के लंबे स्कोर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं, डिस्कस थ्रो में अंकिता यादव को प्रथम स्थान, मानसी निषाद को द्वितीय व रोशनी को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में अंकिता यादव ने प्रथम, सुनिता यादव व मानसी ने द्वितीय तथा प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुनीता रानी ने खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य सरिता, तैय्यबा बानो, खेल शिक्षक किरण चौहान, पूनम कुमारी, अभिषेक तिवारी, विशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसकनवा के जूनियर हाईस्कूल में 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो आदि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में हिना प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा प्रिया गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में जलालुद्दीन प्रथम, आयुष तिवारी द्वितीय व सुमित कश्यप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में पुष्पांजलि, क्रांति, हिना, मारिया, सलोनी, प्रिया, विनीता शिफा लक्ष्मी की टीम को प्रथम तथा प्रीति, ललिता, जैनब, पायल, सीमा, संध्या, अंशिका, फलक, करिश्मा, सुमन, मानसी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में लोकेश सोनी की टीम विजयी रही। प्रधानाध्यापक पीसी गुप्ता ने कहा की खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। छात्रों का शरीर स्वस्थ होता है। इस अवसर पर विष्णु देव शुक्ल व अन्य मौजूद रहे।

मुजेहना बीआरसी पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा व सहायक ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संदीप शुक्ल की अगुवाई में प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ हेमलता तिवारी ने किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में अजय सिंह ने प्रथम, ओम प्रकाश वर्मा ने द्वितीय तथा कुलदीप शुक्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में शुभम पटेल को प्रथम, शिवम पाठक को द्वितीय तथा कुलदीप शुक्ल को तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर महेश चौधरी, अंबरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed