{"_id":"69fe29509f4932327d03fc57","slug":"old-woman-dies-after-being-hit-by-a-bus-gonda-news-c-100-1-slko1026-157895-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा। छपिया के पटखौली बाजार निवासी रामराजी (65) बृहस्पतिवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास निजी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
मृतका की बहू संगीता ने बताया कि कि उनकी सास रामराजी पैदल मसकनवा बाजार के चांदनी चौक स्थित बैंक में केवाईसी कराने गई थीं। वहां से लौटते समय पटखौली पेट्रोल पंप के पास अयोध्या से आ रही निजी बस की चपेट में आने से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।