फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Obstacles in the way of Navya Ayodhya due to illegal mining

Gonda News: अवैध खनन से नव्य अयोध्या की राह में रोड़े

Mon, 07 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Obstacles in the way of Navya Ayodhya due to illegal mining
नवाबगंज में खनन से जर्जर हुई जैतपुर माझा के नंगूपुरवा जाने वाली सड़क। - संवाद
गोंडा। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य राममंदिर निर्माण के साथ ही सांस्कृतिक क्षेत्र विकसित करने की कवायद में बालू के अवैध खनन से संकट बना हुआ है। नव्य अयोध्या में नवाबगंज के साथ ही 63 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें से कई गांवों में लंबे समय से अवैध खनन होता रहा है। इससे नव्य अयोध्या की राह में रोड़े जरूर जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण का दायरा बढ़ाते हुए शासन ने नवाबगंज नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही सरयू के तटवर्ती इलाके में परिक्रमा मार्ग के कई गांवों को नव्य अयोध्या की प्लानिंग में शामिल कर रखा है। इसके बाद भी इन गांवों में अवैध खनन का खेल नहीं रुक सका। जिससे नव्य अयोध्या के दायरे में आने वाले कई गांवों में खनन से गड्ढे होते गए। ये गांव बाढ़ का दंश तो पहले ही झेल रहे थे, अवैध खनन ने हालात और खराब कर दिए। इससे अयोध्या के विस्तार की कवायद ठिठक सी गई है।
विज्ञापन

सरयू तीरे बसे तुलसीपुर माझा और दुर्गागंज में अयोध्या विकास प्राधिकरण ने रामकथा पार्क के निर्माण की तैयारी की थी। यहां लोग अभी से ही अयोध्या की भव्यता का दर्शन करते हैं। मगर यह दोनों गांव अवैध बालू खनन के दायरे में हैं। इससे योजना के क्रियान्वयन में अड़चनें सामने आनी तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के साथ ही नवाबगंज के गांवों में विकास की नई तस्वीर की उम्मीद लोगों में जगी थी। मगर यहां तो अवैध खनन का काला कारोबार इस कदर फल-फूल रहा है कि उम्मीद पर ही पानी फिरता दिख रहा है। इसमें स्थानीय प्रभावशाली लोग भी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं। क्षेत्र के जैतपुर माझा, महेशपुर, लोलपुर, तुलसीपुर, दुर्गागंज, माझाराठ, दत्त नगर, साकीपुर में बालू के अवैध खनन का खेल कई सालों से चल रहा है। जिम्मेदार महकमों के अधिकारी सब कुछ जानकर भी अंजान बने रहे।

बालू के अवैध खनन की जांच शुरू होने से खलबली मची है। कई की धड़कनें तेज हो गईं हैं। मामले में क्षेत्र के खनन माफिया हाफिज अली ज्यादा मुश्किल में है और वह ठिकाना खोज रहा है। इस बार जांच में जिले के सबसे बड़े नेता का नाम शामिल होने से चर्चाएं भी खासी हैं। इससे माना जा रहा है कि मैनेजमेंट के दांव में एक बार फिर आरोप की जिम्मेदारी किसी न किसी के सिर पर थोपी जानी तय है। सभी की निगाहें एनजीटी की ओर से बनाई की जांच टीम पर टिकी हैं। प्रशासन ने तो बालू के अवैध भंडारण की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed